रामायण - EP 18 - केवट का प्रेम और श्री राम का गंगा पार जाना। Ramayan Kho Tổng Hợp 36,093,239 1 năm trước Add Nghe mp3 Facebook Tweet XEM MÔ TẢ Ramayana - Episode 18 - The love of the boatman and the crossing of the Ganges by Lord Rama. वनपथ गमन पर राम अपने मित्र निषादराज गुह के साथ गंगा तीरे पहुचते हैं। उन्हें पार जाना है। निषादराज एक केवट को बुलाते हैं लेकिन केवट राम जी को नाव पर बैठाने से इनकार कर देता है। उसने राम के चरणों की महिमा सुन रखी है कि किस प्रकार उनके चरण पड़ने से अहिल्या शिला से नारी बन गयीं थी। केवट को भय है कि राम के चरण पड़ते ही उसकी नाव भी स्त्री बन जायेगी और उसकी आजीविका का साधन जाता रहेगा। वो राम से कहता है कि पहले वो उनके चरण अच्छे से धोएगा और फिर उस पानी को पीकर जाचेगा कि उसमें कोई जादूटोना तो नहीं है। वस्तुतः केवट राम के परमेश्वर स्वरूप को पहचान चुका है और वो किसी बहाने से उनके चरणामृत का पान करना चाहता है। राम उसकी भक्ति को समझ जाते हैं और भक्त की बात मान जाते हैं। परात में गंगाजल से राम के पाँव धोने के बाद केवट उस जल को पीता है और ऐसा प्रकट करता है मानों अब वो सन्तुष्ट है कि राम चरणरज से उसकी नाव को कुछ नुकसान नहीं होगा। राम लक्ष्मण सीता और निषादराज नाव पर सवार होकर गंगापार उतरते हैं। राम के मन में संकोच है। उनके पास केवट को देने के लिये कुछ नहीं है। सीता पति के मन के भाव समझ लेती हैं और अपनी अंगूठी उतारकर राम को देती हैं। राम केवट को वो अंगूठी पार उतराई के रूप में देना चाहते हैं। लेकिन केवट भी बड़ा चतुर है। वो तो भगवान से इससे अधिक पाने की लालसा रखता है। वो मना करते हुए कहता है कि धोबी से धोबी धुलाई नहीं लेता है और नाई से नाई बाल कटाई नहीं लेता है तो वो केवट है और राम भी एक केवट हैं तो वो उनसे उतराई कैसे ले सकता है। केवट प्रभु राम के चरणों में गिर कर कहता है कि एक दिन वो उनके घाट पर आयेगा तब वे उसे भवसागर पार करा दें। यही उसकी उतराई होगी। गंगा मैया की अराधना करके राम, लक्ष्मण, सीता और निषादराज तीर्थराज प्रयाग में भारद्वाज मुनि के आश्रम पहुँचते हैं। राम के वनवास से भारद्वाज मुनि व्यथित हैं। वे राम को अपने आश्रम रहने का आमन्त्रण देते हैं। राम जानते हैं कि अयोध्या प्रयागराज के समीप है। अतएव अयोध्यावासी कभी भी वहा आ सकते हैं। इसलिये वे भारद्वाज मुनि से कोई अन्य एकान्त स्थान पूछते हैं। मुनिवर उन्हें चित्रकूट जाने का परामर्श देते हैं। चित्रकूट एक अत्यन्त पावन स्थान है जहाँ यमुना पार करके जाना है और कोई नाव भी नहीं है। निषादराज और लक्ष्मण मिलकर बासों का एक बेड़ा तैयार करते हैं। राम यहाँ से भरत के समान प्रिय अपने मित्र निषादराज को वापस भेज देते हैं। निषादराज भारी मन से यह आदेश स्वीकार करते हैं। लक्ष्मण बेड़े को यमुनापार ले जाने के लिये खेते हैं। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है। इस धारावाहिक को रिकॉर्ड 82 प्रतिशत दर्शकों ने देखा था, जो किसी भी भारतीय टेलीविजन श्रृंखला के लिए एक कीर्तिमान है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार Ramayan is an Indian television series based on ancient Indian Sanskrit epic of the same name. The show was originally aired between 1987 and 1988 on DD National. It was created, written, and directed by Ramanand Sagar. The show is primarily based on Valmiki's 'Ramayan' and Tulsidas' 'Ramcharitmanas'. The series had a viewership of 82 per cent, a record high for any Indian television series. The series was re-aired during the 2020 Coronavirus lockdown and broke several viewership records globally which includes setting the record for one of the most watched TV shows ever in the world, with 77 million viewers on 16 April 2020. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamanandSagar #ShriRam #MataSita #Hanuman #Lakshman #RamayanaEpisodes #Bhakti #Hindu #tvseries #RamBhajan #RamayanaStories #RamayanTVSeries #RamCharitManas #DevotionalSeries Video liên quan 11:00 A Food Tour of Galway Ireland stephanieblaaa 23,970 view 4 năm trước Add 24:07 James and Ruby - Their Story [Maxton Hall Season 2] Seeb Studio 86,688 view 9 tháng trước Add 21:31 Hữu Bộ | Thử Thách Ăn Mâm Hải Sản Thập Cẩm Siêu Cay Hữu Bộ Vlogs 192,674 view 3 năm trước Add 1:02:34 UNFORGETTABLE Meals from Seasons 2 & 3 | Bizarre Foods with Andrew Zimmern | Travel Channel Travel Channel 807,002 view 2 năm trước Add 12:08 Anh Lee BTR | Cách làm GIÁ SẠCH không hoá chất dễ làm tại nhà Anh Lee BTR 165,833 view 1 năm trước Add 0:51 Haldirams vs Bikaner pani puri #food #foodchallenge #foodie #shorts #ytshorts #comparison #trending Smile With Tannu 25,552 view 5 tháng trước Add 11:00 Lãnh Đạo Thế Giới Mê Mẩn Món Ăn Nào Của Việt Nam? [Top 1 Khám Phá] TOP 1 Khám Phá 1,615,463 view 2 năm trước Add 19:55 NỘM DƯA CHUỘT TÔM THỊT giòn, thơm, đúng mùa | Cùng Cháu Vào Bếp CÙNG CHÁU VÀO BẾP 92,494 view 4 năm trước Add 55:53 LK REMIX Song Ca | HÀ GIANG ƠI - A Hy - Mỹ Linh | Đây Mới Là Nhạc Sống Disco Remix 2025 A Tộc TV Anh Tộc Tv 187,297 view 1 năm trước Add 1:19:31 The Real History Behind The Legendary King Arthur | History Hit Originals | All Out History All Out History - Premium History Documentaries 260,700 view 2 năm trước Add 34:45 Vấn đề hôm nay: Hà Tĩnh làm gì để hiện thực hóa mục tiêu đón 6,5 triệu lượt khách? Báo Hà Tĩnh 1,280 view 5 tháng trước Add 9:21 The Tragic Life Of Carolyn Bessette Kennedy Is Heartbreaking The List 163,125 view 3 năm trước Add 27:14 Hủ Tiếu Biệt Phủ 68K Góc Nhỏ Bình Yên Hiếm Có Giữa Lòng Sài Gòn PM FOOD TRAVEL 15,910 view 5 tháng trước Add 3:23 CORTIS (코르티스) What You Want Conceptual Performance Film HYBE LABELS 6,404,371 view 1 năm trước Add 44:16 Arquitectura gótica: catedrales que tocan el cielo | DW Documental DW Documental 208,475 view 5 tháng trước Add 5:36 Camila Morrone talks new horror series and working with Duffer brothers CBS Mornings 19,957 view 5 tháng trước Add 18:17 Cho vay thân hữu là gì và hệ lụy kinh tế ra sao? Ví dụ từ khủng hoảng Thái Lan 1997 | Hoang&History Spiderum 36,892 view 5 tháng trước Add 1:52:55 NBA Full Game | Orlando Magic vs Los Angeles Clippers | November 21, 2025 manuelmazon 346 view 9 tháng trước Add 2:26:09 TÌM EM CÂU VÍ SÔNG LAM - LÊ CƯỜNG | LIÊN KHÚC NHẠC XỨ NGHỆ TUYỂN CHỌN HAY NHẤT | DÂN CA XỨ NGHỆ LÊ CƯỜNG OFFICIAL 29,970 view 2 năm trước Add 1:00 Walt Disneys Last Words Before Death (on this day 15 December 1966) #shorts #quotes #history Half Dust Half Deity 1,069,967 view 2 năm trước Add